रायबरेली, मई 3 -- लालगंज, रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र के चकवापुर गांव में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। गांव निवासी भीम (35) पुत्र राम पियारे ने अज्ञात कारणों से रात करीब साढ़े दस बजे विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मेमो के जरिए स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा ...