रायबरेली, सितम्बर 22 -- रायबरेली। लालगंज कस्बे के बाईपास निवासी अनुराग की 27 वर्षीय पत्नी रचना ने रविवार देर रात अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...