विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की तबीयत बिगड़ी
गिरडीह, अगस्त 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गम्हारडीह गांव के पास स्थित एक खेल के मेढ़ पर गुरुवार को बेहोशी की हालत में पड़ी तीस वर्षीय महिला देखी गयी। जिसे देख आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया। इस संबंध में परिवार के सदस्यों द्वारा महिला के द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिए जाने की आशंका जताई जा रही थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि महिला इसी थाना क्षेत्र के सोनदिघी गांव की रहनेवाली है। महिला की सास ने बताया कि गुरुवार को उसकी पुत्रवधू बैंक से पैसा निकालने के लिए चतरो गई थी। शाम में वह खेत के पास बेसुध हालत में पड़ी हुई अवस्था में मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.