लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- क्षेत्र के कफारा गांव में रहने वाले एक किसान की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बैंक कर्ज के दबाव में आकर किसान ने विषाक्त पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम या प्रशासन को सूचना दिए उसका अन्तिम संस्कार कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान की मृत्यु की सूचना की पुष्टि की है लेकिन मृत्यु के कारणों से अनभिज्ञता जताई है। कफारा गांव में रहने वाले 45 वर्षीय श्यामू कश्यप पुत्र शम्भू कश्यप ने रविवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग पहले सीएचसी रमियाबेहड़ ले गए बाद में लखीमपुर रेफर कर दिया। इसके बाद लखनऊ भेजा गया जहां मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि श्यामू पर एलडीबी बैंक शाखा धौरहरा का 2 लाख 97 हजार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.