विषाक्त पदार्थ खाकर किशोरी ने दी जान
सोनभद्र, जून 2 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी गांव निवासी एक किशोरी की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। उसने किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव निवासी 16 वर्षीय माया पुत्री आलमचंद ने सोमवार को किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान स्थिति सामान्य होने लगी। महिला चिकित्सक डा पल्लवी ने किशोरी को पानी पिलाने से मना किया था। लेकिन किशोरी के बार बार पानी की मांग पर परिजनों का दिल पिघल गया और उसे पानी पिला दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो पानी पीने के कुछ देर बाद ही किशोरी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सीएचसी के मेमो के आधार पर पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.