रायबरेली, अप्रैल 10 -- लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक युवती की बिषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 साल की किशोरी ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने से परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने आनन-फानन किशोरी को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किशोरी की किसी बात को लेकर अपनी मां से कहासुनी हुई थी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पूरे घर में हड़कंप मच गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.