जौनपुर, फरवरी 4 -- मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के भरहूपुर गांव निवासी विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र की उक्त गांव निवासी 25 वर्षीय पिंकी पत्नी रविन्द्र में मंगलवार रात घर में किसी बात को लेकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला के विषाक्त पदार्थ के सेवन के बाद अचानक हालत बिगड़ने लगी। परिजनो को जब महिला के विषाक्त पदार्थ सेवन की जानकारी मिली तो परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सको के प्राथमिक उपचार के बाद राहत नहीं मिलने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...