मऊ, अप्रैल 17 -- कोईिरयापार। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोईिरयापार-मीरपुर मार्ग स्थित कोईिरयापार ग्रामसभा में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में युवती को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। उधर संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के मामले में पुलिस भी जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...