मऊ, मार्च 23 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में सोमवार को पिता की डांट से आहत एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। स्थानीय मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर निवासी 22 वर्षीय सिकंदर चौहान इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई काम नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। इससे क्षुब्ध होकर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने पर हालत गंभीर होने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.