हल्द्वानी, अगस्त 13 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। पिथौरागढ़ निवासी जहर खाने वाले व्यक्ति की हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिकल चौकी प्रभारी एमएस रौतेला ने बताया कि बीते दिनों पिथौरागढ़ के कनालीछीना निवासी 53 वर्षीय होशियार सिंह पुत्र अमर सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया था। उन्हें परिजन डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए थे। यहां एक दो दिन उनका उपचार चला। बुधवार रात होशियार सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजन शव लेकर पिथौरागढ़ रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...