श्रावस्ती, मार्च 27 -- श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के बघौड़ा रिजवान (22) पुत्र शमशाद अली की पत्नी मायके में थे। जिसे लेने वह शुक्रवार को ससुराल रेहरापुरवा गया था। लेकिन पत्नी साथ आने को राजी नहीं हुई। जिससे क्षुब्ध होकर रिजवान ने जरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों को उसके जहर खाने की जानकारी हुई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रिजवान की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.