फिरोजाबाद, मार्च 3 -- थाना उत्तर क्षेत्र में एक महिला की विषाक्त के सेवन से मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को रखवा दिया है। द्वारकापुरी निवासी प्रेमलता पत्नी राकेश का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। महिला ने कीटनाशक खा लिया। कुछ देर के बाद उसकी तबियत खराब हो गई। उसकी हालत देख परिवार के लोग घबरा गए। वह उसे उपचार अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत का पता चलते ही परिजन हैरत में पड़ गए। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम को विच्छेदन गृह में रखवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.