विषय चयन के लिए एक से छह अक्टूबर तक खुलेगा विश्वविद्यालय पोर्टल
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के विषम सेमेस्टर में प्रवेशित स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों के विषय चयन और परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के अनुसार विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 नवंबर 2026 से प्रस्तावित हैं। परीक्षा कार्यक्रम अक्टूबर के द्वितीय पक्ष में जारी किया जाएगा। परीक्षा से पूर्व संबंधित महाविद्यालयों एवं संस्थानों को विद्यार्थियों के मेजर विषय के साथ माइनर, स्किल डेवलपमेंट, वोकेशनल और को-करिकुलर कोर्स का ऑनलाइन विषय चयन कराना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल https;// msuweb.in एक अक्टूबर से छह अक्टूबर तक खुला रहेगा। वहीं, विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया आठ अक्टूबर से शुरू होगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.