कानपुर, जून 30 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में मानवीय मूल्यों, नैतिकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एफडीपी का आयोजन किया गया। विवि के यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू (यूएचवी) प्रकोष्ठ की ओर से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) अनुमोदित आठ दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन एक जुलाई से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को केवल विषयगत दक्षता तक सीमित न रखकर उन्हें मानवीय मूल्यों, व्यावसायिक नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक बनाना है। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अगुवाई में आयोजित हो रहा है, जिसमें कुलसचिव राकेश कुमार तथा डीन यूएचवी प्रो. सुधांशु पाण्डिया का विशेष मार्गदर्शन रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...