गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- - दो मामले आईटीएस मोहन नगर और एक शंभू दयाल पीजी कॉलेज गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले के डिग्री कॉलेजों में चल रहीं विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में लगातार नकल के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी अलग-अलग कॉलेजों में तीन परीक्षार्थी मोबाइल से नकल करते पकड़े गए। कई कॉलेजों में नियमों का पालन नहीं करने की लापरवाही भी सामने आई। चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय ने परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विशेष उड़ाका दल का गठन किया है। उड़ाका दल में शामिल डॉ. विनय कुमार चिकारा, डॉ. प्रशांत यादव और डॉ. देवेंद्र सिरोही ने जिले के सूर्यनगर स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज मेवाड़ इंस्टीट्यूट, मॉडर्न कॉलेज मोहन नगर, आईटीएस कॉलेज, एसडी कॉलेज तथा एमएमएच कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। डॉ. चिकारा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई कॉलेजों में अनियमितताए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.