गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को प्रशासनिक भवन स्थित समिति कक्ष में हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। बैठक में विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। फैसला लिया गया है कि अब विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) पद्धति से आयोजित की जाएंगी। जबकि, सम सेमेस्टर की परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न/एमसीक्यू) पद्धति से कराई जाएंगी। इसके अलावा यह भी फैसला लिया गया है कि यदि कोई विद्यार्थी पूरक/बैक परीक्षा देता है, तो उसकी परीक्षा उसी पद्धति से आयोजित की जाएगी, जो संबंधित सेमेस्टर के लिए वर्तमान में निर्धारित है। बैठक में मूल्यांकन प्रक्रिया एवं परीक्षा आयोजन से संबंधित अन्य विष...