मैनपुरी, फरवरी 28 -- पंजाबी कॉलोनी स्थित एकरसानंद आश्रम में गीता ज्ञान प्रचार-प्रसार समिति के तत्वाधान में रंगभरनी एकादशी के उपलक्ष्य में भव्य गीता सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ समिति के मुख्य अतिथि डा. हरिश्चंद्र शाक्य, अध्यक्ष भारत भूषण मिश्र द्वारा मंगलाचरण एवं गीता के 14वें अध्याय के पारायण के साथ हुआ। इस दौरान हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। उर्मिला पांडेय ने गीता के 14वें अध्याय का पद्य रूप में पाठ किया, वहीं यश मिश्रा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। भारत भूषण मिश्र ने कहा कि गीता भगवान के मुख से निकली वाणी है, जिसका उद्देश्य समस्त मानव जाति का कल्याण करना है। उन्होंने जोर दिया कि गीता केवल पढ़ने का ग्रंथ नहीं, बल्कि अभ्यास से जीवन में अमूल्य परिवर्...