मेरठ, मई 14 -- मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर हर चुनौती को पार किया जा सकता है, यह साबित कर दिखाया है सीबीएसई परीक्षा में 12वीं के इन छात्रों ने, जिन्होंने मुश्किल सफर व तमाम समस्याओं के बाद हिम्मत नहीं हारी। अपनी पढ़ाई को जारी रखा और 12वीं तक का पड़ाव पार किया। कभी अपनी परेशानी को कमजोरी या बहाना नहीं बनने दिया। लगातार मेहनत, अनुशासन और परिवार व स्कूल के सहयोग से बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया है। पैराप्लेजिक से परेशान होने के बाद भी सनप्रीत ने किया नाम रोशन यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वलसनप्रीत की सफलता की कहानी डीएमए की कक्षा 12वीं की सनप्रीत ने विशेष परिस्थिति में होने के बाद भी शानदार सफलता हासिल की। सनप्रीत को पैराप्लेजिक है और...