गिरडीह, अप्रैल 27 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव में विषपान से एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को युवक ने विषपान कर लिया। रविवार की देर सुबह तक जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसको आवाज दी। आवाज की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो युवक को मृत पाया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- गृह क्लेश से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी, आनन-फानन में अंतिम संस्कार किया यह भी पढ़ें- घर के भीतर फंदे से लटकता मिला युवक का शव यह भी पढ़ें- खलिहान में सोए किसान की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...