औरंगाबाद, मई 4 -- सर्पदंश के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, जहरीले सांप को पकड़कर मार डाला अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिकरिया टोले रचना पर गांव निवासी राजेंद्र भूईया की 75 वर्षीय पत्नी बुधनी देवी को बीते रविवार की रात करीब 11 बजे एक विषधर सर्प ने उस समय डंस लिया, जब वह घर में बैठकर भोजन कर रही थी। स्वजनों के अनुसार वह कासिमपुर मलहा-सलहा पोखर स्थित यज्ञ अनुष्ठान से लौटने के बाद खाना खा रही थी। इसी दौरान उसके दाहिने हाथ में कोहनी के नीचे सर्प ने काट लिया। यह भी पढ़ें- किशोर सर्पदंश का शिकार, सांप को लेकर सीएचसी पहुंचे परिजनबुद्धि और साहस का परिचय सर्पदंश के बावजूद वृद्ध महिला ने साहस का परिचय देते हुए तुरंत सर्प को पकड़ लिया और आंगन में लाकर पटक-पटक कर मार डाला। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए रेफरल अस्पताल कुटु...