आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- आदित्यपुर। वर्ल्ड होम्योपैथी दिवस के अवसर पर मार्ग संख्या-24, आदित्यपुर-2 स्थित होम्योपैथी क्लीनिक में डॉ. रेणु शर्मा और सार्थक यूथ क्लब की ओर से संयुक्त रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई। इस दौरान शुगर, बीपी जांच के साथ-साथ मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। वहीं, होम्योपैथी क्लीनिक में डॉ. रेणु शर्मा एवं सार्थक यूथ क्लब की ओर से होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. नथुनी सिंह, डॉ. एनआर सिंह, डॉ. सदाब हसन रिजवी, डॉ. प्रकाश राय, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. एचएल प्रसाद, वॉर्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा, टाटा मोटर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, एलबीएसएम कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.