विश्व होम्योपैथिक दिवस पर डॉ हैनीमेन के योगदान को याद किया
देहरादून, अप्रैल 10 -- देहरादून। विश्व होम्योपैथिक दिवस पर होम्योपैथी के जनक जर्मन चिकित्सक सैमुएल हैनीमेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शुक्रवार को होम्योपैथिक निदेशालय में निदेशक डॉ जेएल फिरमल ने दीप जलाकर माल्यार्पण किया। उन्होंने डॉ हैनीमेन के जीवन पर व्याख्यान दिया और होम्योपैथिक की उपयोगिता के बारे में सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ कितन मठपाल, वित्त अधिकारी माया यादव, मुख्य फार्मेसी अधिकारी विजय पैन्यूली, कुमुद तिवारी, नरेंद्र सिंह, सुरेश तिवारी, सुनील सिंह, मनोज जोशी और सचिन कोटनाला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.