गिरडीह, अप्रैल 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। विश्व होम्योपैथिक दिवस पर संयुक्त औषधालय गिरिडीह में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि यह दिवस डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती पर मनाया जाता है। जो होम्योपैथी के जनक कहे जाते हैं। आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था। कहा गया कि होम्योपैथिक एक ऐसा उपचार पद्धति है जो अति गरीब लोग भी इस दवाई का खर्च उठा सकते हैं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. सैमुअल हैनिमैन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ. संजय कुमार चौधरी ने होम्योपैथिक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी आयुष स्वास्थ्य पदाधिकारी, जिला योग ट्रेनर एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर डॉ. प्रभु कुमार पांडे, डॉ. रविकांत वर्मा, डॉ. संजय कुमार चौधरी, डॉ....