नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विश्व हेलमेट दिवस पर विशेष अभियान चलाया। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एनएफसी सर्कल में ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय सरोतिया की टीम ने रेड लाइट पर सघन जांच की। बिना हेलमेट दोपहिया चला रहे लोगों के चालान काटे गए और बाद में उन्हें हेलमेट देकर जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि हेलमेट चालान से बचने नहीं, बल्कि हादसों में जान बचाने के लिए जरूरी है। महिलाओं सहित कई चालकों पर कार्रवाई की गई। लोगों ने अभियान की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...