विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सीएचसी बाजपुर में जागरूकता अभियान आयोजित
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरीजों व उनके परिजनों को हेपेटाइटिस के कारणों, लक्षणों, बचाव, समय पर जांच और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि हेपेटाइटिस एक गंभीर, लेकिन रोकथाम व उपचार योग्य बीमारी है। सुरक्षित रक्त का उपयोग, सुरक्षित इंजेक्शन, स्वच्छता का पालन और समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। अस्पताल में आए लोगों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क जांच व उपचार सेवाओं की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- लीवर की खामोशी को हल्के में ना लें, जानिए हेपेटाइटिस से जुड़ी जरूरी बातें कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.