विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
रिषिकेष, सितम्बर 30 -- ऋषिकेश,वरिष्ठ संवाददाता। एम्स ऋषिकेश में विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरुकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत ओपीडी क्षेत्रों में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को हृदय संबंधी बीमारियों व उनके उपचार को लेकर जागरूक किया गया। बुधवार को जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. स्मृति अरोड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कंप्रेशन-ओनली लाइफ सपोर्ट के बारे में आमजन को जागरूक करना है। जो किसी व्यक्ति के बेहोश होने और सामान्यरूप से सांस न लेने की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक तकनीक है। अभियान के दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को कार्डियक अरेस्ट की शीघ्र पहचान, तत्काल आपातकालीन चिकित्सा सेवा (108) को सूचित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.