लखनऊ, सितम्बर 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा रीजेंसी हॉस्पिटल के सहयोग से धन्वंतरि सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हृदय स्वास्थ्य, हृदय रोगों के जोखिम कारकों और उनकी रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति एवं मुख्य संरक्षक प्रो. जय प्रकाश सैनी के संरक्षण तथा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के निदेशक प्रो. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुआ। रीजेंसी हॉस्पिटल की परामर्शदाता चिकित्सक एवं मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा गुप्ता ने मधुमेह और हृदय रोगों के संबंध, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।वरिष्ठ यह भी पढ...