विश्व हृदय दिवस पर परिचर्चा
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- विश्व हृदय दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय के भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले में हृदय रोगों की रोकथाम, बचाव एवं जागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि नियमित व्यायाम, जांच, अच्छी दिनचर्या के साथ संयमित एवं पौष्टिक खानपान आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया। साथ ही आमलोगों के बीच हृदय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर उचित उपचार लेने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- विश्व ह्रदय दिवस पर संगोष्ठी, स्वास्थ्य परीक्षण एसीएमओ डॉ. अजय कुमार सिन्हा, डीटीओ, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.