बांदा, सितम्बर 28 -- बांदा। ह्रदय की बीमारी और अचानक हार्ट अटैक के मामले जिले में भी बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इसकी चपेट में 30-35 वर्ष के युवा भी आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गलत खानपान और कम नींद के अलावा ध्रूमपान, अत्यधिक शराब सेवन भी इसकी मुख्य वजह है। जिला अस्पताल के ह्रदय रोग विभाग में ऐसे 100 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, जिनके हार्ट में समस्या है। इसका खतरा कम करने के लिए बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक अपनी दिनचर्या दुरुस्त करनी होगी और खानपान में हेल्दी फूड को ही वरीयता देनी चाहिए। जिला अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में तैनात डॉ.शिशिर चतुर्वेदी का कहना है कि कोरोना काल के बाद से ह्रदय रोग के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा अब युवाओं के साथ बुजुर्ग भी बाजार के जंक फूड को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। शराब व तंब...