विश्व हीमोफीलिया दिवस पर किया जागरूक, दी गई जानकारी
गोंडा, अप्रैल 17 -- गोण्डा, संवाददाता। विश्व हीमोफीलिया दिवस शुक्रवार को मनाया गया। ब्लडबैंक प्रभारी डा चेतन पाराशर ने कर्मचारियों को बीमारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह दिन एक दुर्लभ लेकिन गंभीर रक्त विकार हीमोफीलिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष मनाया जाता है। इस बीमारी में खून का थक्का (क्लॉट) ठीक से नहीं बन पाता, जिससे छोटी चोट भी लंबे समय तक खून बहने का कारण बन सकती है। बताया कि हीमोफीलिया एक आनुवंशिक बीमारी है, जो अधिकतर पुरुषों में पाई जाती है, जबकि महिलाएं इसके वाहक होती हैं। शरीर में क्लॉटिंग फैक्टर की कमी के कारण मरीज को बार-बार आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव की समस्या होती है। यह भी पढ़ें- खेल-खेल में बच्चे के घुटने में सूजन और जोड़ों में दर्द तो करा लें हीमोफीलिया की जांच समय पर इलाज न मिलने पर जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.