अमरोहा, अप्रैल 28 -- विश्व हिन्दू महासंघ पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री, राज्यपाल व प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन तहसीलदार मुसाराम थारू को सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओपी गोला के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। कहा कि देश में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर गोमाता का राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। देश में चल रहे कसाईखानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के साथ ही गोवध करने वालों को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखने की वकालत की। कहा कि दोषियों के लिए आजीवन कारावास का कानून बनाया जाए। इस बावत 16 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा। यह भी पढ़ें- गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून की मांग,सौंपा ज्ञापन इस दौरान शंकर लाल सैनी, अतुल बंसल, निर्मल सिंह, बलवीर सैनी, श्रीकृष्ण सैनी, केपी यादव आदि मौजूद रह...