विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, सौंपी गई ब्लॉकवार जिम्मेदारी
कुशीनगर, जुलाई 6 -- कुशीनगर। शहर के एक मैरेज हॉल में विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विकास खंडों और नगर इकाइयों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही और प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि गोरक्ष प्रांत के संभाग प्रभारी कमलेश शाही थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र ने किया।मुख्य अतिथि दिग्विजय किशोर शाही और प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन जाति तोड़ो, समाज जोड़ो के संकल्प के साथ समाज में जाति-पांति और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का अभियान चलायेगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.