हरदोई, फरवरी 18 -- शाहाबाद। नगर पालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने उनके समर्थन में आवाज बुलंद की है। संगठन के नगर अध्यक्ष शुभम बाजपेई के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका जाना उनके साथ अन्याय और शोषण है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। हड़ताल के कारण शहर में गंदगी बढ़ रही है। इससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। संगठन ने विशेष रूप से त्योहारों के समय सफाई व्यवस्था प्रभावित होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। परिषद ने प्रशासन से कर्मचारियों का बकाया वेतन तत्काल जारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.