खगडि़या, जुलाई 27 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड के उत्कर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ैया के प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मौक़े पर उपस्थित कार्यकर्ताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। मौक़े पर विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक कुमार चौरसिया आदि ने अपने संबोधन में कहा किहिन्दुस्तान के रक्षण एवं संवर्द्धन के लिए वर्ष 1964 के दशक में कृष्ण जन्माष्टमी के मौक़े पर विश्व हिन्दू, परिषद की स्थापना हुई है। बैठक के दौरान प्रखंड के देवरी का पंचायत स्तरीय समिति की घोषणा की गई। इस बैठक में मनीष कुमार जिला कोषाध्यक्ष, रंजन जिला मिलन केन्द्र प्रमुख राजेश, सुधीर, नीलकमल, उमेश, तरुण, डॉ. विवेकानन्द, पंकज कुमर, अभिमन्यु, हरिलाल, राजेन्द्र, विजय, विकास, आशीष आदि ने भी संगठन के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें-...