विश्व हिन्दू परिषद की प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी आज
गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत के विशेष संपर्क विभाग की ओर से रविवार को दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हॉल में प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी का आयोजित होगी। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता रहेगी। गोष्ठी की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। मुख्य वक्ता के रूप में विहिप लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्र विशेष संपर्क प्रमुख अनिल उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह शामिल होंगे। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.