मधुबनी, सितम्बर 27 -- राजनगर। महादेव साह भोलानाथ प्रसाद ज्वेलर्स के संचालक एवं स्वर्ण व्यवसायी भोलानाथ प्रसाद को 'विश्व हिन्दू गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में 20 सितंबर 2026 को आयोजित 'सनातन संवाद-नेशनल कांफ्रेंस' के दौरान प्रदान किया गया।वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भोलानाथ प्रसाद ने बताया कि वे वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन में भारत के सचिव पद पर पूर्व से नियुक्त हैं। समारोह में उन्हें स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...