पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह के आठवीं बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के उपलक्ष्य में पूर्णिया स्थित उनके आवास पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंत्री को भगवा वस्त्र एवं राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया तथा संगठन की ओर से उनके धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में योगदान के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आठवीं बार मंत्री पद की शपथ लेना केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि पूर्णिया एवं सीमांचल की जनता के विश्वास, सम्मान और आशीर्वाद का प्...