पूर्णिया, मार्च 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रामनवमी के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने शोभा यात्रा निकाली। इस आयोजन में रथ पर सवार होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने नेतृत्व किया। रथ पर उनके साथ पूर्णिया के चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ. अनिल गुप्ता भी मौजूद रहे। यह शोभा यात्रा नया टोला पानी टंकी रोड लाइन बाजार स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए पूर्णिया सिटी में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और मर्यादा का जीवंत प्रतीक है। वहीं, डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि रामनवमी की यह भव्य शोभा यात्रा समाज में एकता, आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। शोभा या...