पूर्णिया, जुलाई 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भाजपा पूर्णिया जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराई जाए और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही उचित एवं न्यायसंगत निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए तथा दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। आशीष गोस्वामी ने पत्र में उल्लेख किया कि होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय में बनाए गए एक वीडियो के प्रसारण के बाद यह विवाद उत्पन्न हुआ। उन्होंने वीडियो के नि...