सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। विश्व हिंदू महासंघ ने वंदे मातरम गीत की 151वीं वर्षगांठ एवं भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में एक प्रमुख चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग उठाई है। सोमवार को वरिष्ठ पदाधिकारी बृजेश प्रजापति के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी जिला कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वंदे मातरम केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिसने युवाओं में बलिदान की भावना जागृत की। संगठन ने मांग की कि शहीदों के सम्मान और उनकी स्मृति को जीवित रखने के लिए प्रत्येक जिले में किसी प्रमुख चौक का नाम "वंदे मातरम चौक" रखा जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ से प्रदेश उपाध्यक्ष आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.