हमीरपुर, फरवरी 3 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गत माह 15 जनवरी को कस्बे मे हुए लवजिहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण के दबाव के आरोपियों को राजस्व कर्मी गलत रिपोर्ट देकर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। अभी तक ठोस कार्यवाही नहीं होने से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश पनप रहा है। रविवार को कस्बे के बांकी मार्ग के एक गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य आरोपियों की आलीशान कोठियां सरकारी भूमि पर है। राजस्व कर्मी प्रशासन को गलत रिपोर्ट दे रहे हैं। वह मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगे। बता दे कि मुख्य आरोपी अबान उर्फ अफान खान के पिता का बस स्टॉप में बना इंडियन लॉज सिंचाई विभाग की बंधी को ध्वस्त करके बनाया गया है। इसके ध्वस्तीकरण के लिए हाईकोर्ट ने वर्ष 2021 में आदेश भी पारित किया था। ब...