विश्व हिंदू महासंघ के अधिवेशन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का शंखनाद
फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- विश्व हिंदू महासंघ के एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शंख बजा कर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति के लिए संकल्प लिया। महासंघ के गौ रक्षा प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए गौशाला संचालकों को स्वावलंबी बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के लिए पर्याप्त सरकारी मदद सरकार द्वारा दी जा रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की मजबूती व गोधन की सुरक्षा तो जनादोलन बनाने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.