शामली, जून 29 -- विश्व हिंदू महासंघ की ओर से काहनौर धाम की शाखा जैनपुर धाम स्थित जोतराम मंदिर में राजू भगत के शिष्य महंत प्रदीप भगत के नेतृत्व में वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे आचार्य तरुण सूजदास ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ सदैव राष्ट्र सेवा और समाज हित के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।महंत प्रदीप भगत ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन का विस्तार किया गया तथा नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन के उपाध्यक्ष रिंकू चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए संगठन हमेश...