लातेहार, मई 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर के प्रांगण में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री संजय तिवारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता कतरू प्रजापति ने की। सर्वसम्मति से अंकित गुप्ता उर्फ बिट्टू को बजरंग दल का संयोजक बनाया गया है। बैठक में जिला मंत्री संजय तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड के अलावे पंचायत और ग्राम स्तर पर भी सनातनियों के साथ बैठक कर समिति का गठन किया जाएगा। पूर्णकालिक कतरू प्रजापति ने भी बजरंग दल के दायित्व एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को बैठक कर बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी समिति का विस्तार किया जाएगा। बैठक में मातृशक्ति की संयोजिका श्यामली शर्मा, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका...