पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद के जिला, नगर एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं की ओर से विश्व हिंदू कार्यालय पर होली महोत्सव का आयोजन उमंग और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह रंगमय और उत्सवी दिखाई दिया। वक्ताओं ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है। बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी वैमनस्य, कटुता और मतभेदों को भुलाकर प्रेम, स्नेह और भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। जिला अध्यक्ष अमरीश मिश्रा, जिला मंत्री प्रवीन मोहन, विभाग सहसंयोजिका सोनी पटेल, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रीतम शर्मा, संगम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रक्षित पटेल, नगर अध्यक्ष महेश पाठक, नगर उपाध्यक्ष रणवीर पाठक, नगर मंत्री राहुल यादव, लक्ष्मण, शिवाय मौर्य, संजीव गुप्ता, सत्येंद्र वर्मा एवं ...