पलामू, अप्रैल 21 -- पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के कांकेकला गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। सात दिनी इस अनुष्ठान के पहले दिन के कार्यक्रम में पारंपरिक पोशाक में बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं कलश के साथ शामिल हुए। यज्ञाचार्य ब्रह्मदेवचार्य एवं इनके सहयोगी वशिष्ठाचार्य के सानिध्य में वेदपाठी आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार से कलश पूजन एवं जलभरी का अनुष्ठान पूरा किया। 26 अप्रैल को हवन एवं महाभंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन होगा।कलश यात्रा में पूर्व सांसद मनोज कुमार, पूर्व विधायक पुष्पा देवी, पाटन की प्रमुख शोभा देवी विशेष रूप से शामिल हुए। यह भी पढ़ें- नव दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकली भव्य शोभा यात्रा मनोज कुमार ने कह...