भदोही, अप्रैल 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोगों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन कर आवाज मुखर की। जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंप मांग के समर्थन में आवाज मुखर की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से सरकारी जमीन पर हुआ कब्जा को शीघ्र ही हटवाया जाए। अपवित्र खानपान को बढ़ावा देने वालों पर कार्रवाई की जाए। धर्म को प्रभावित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। हिंदू परिवारों का उत्पीड़न खुलेआम किया जा रहा है। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। बालिकाओं और युवतियों का उत्पीड़न भी किया जा रहा है, हो हर स्तर से गलत है। यह भी पढ़ें- लव-लैंड जिहाद के खिलाफ बिफरे बजरंग दल के कार्यकर्ता इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामचंद्र, पंकज तिवारी जिला सहमंत्री, राजेश मौर्य, अनिल ...