शामली, अगस्त 4 -- शामली। विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत की बैठक हापुड़ जिले में आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक विस्तार और आगामी छह माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रांत के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदर्श कार्यकर्ता के गुणों और संगठन की कार्यपद्धति पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान आगामी छह माह की योजनाओं को अंतिम रूप देते हुए प्रांत के विभागों और जिलों की समितियों का विस्तार किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप पुंडीर ने बताया कि शामली जिले के पूर्व जिला मंत्री हिमांशु शर्मा को लक्ष्मीनगर विभाग का वि...