गिरडीह, मार्च 30 -- डुमरी, प्रतिनिधि। इसरी बाजार के हटियाटांड़ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार शाम विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्री रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड-बिहार क्षेत्र के मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू, प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, विभाग संगठन मंत्री कोलेश्वर टुडू और जिला अध्यक्ष रामकिशोर शरण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र साहू ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें पराक्रमी, विवेकशील और समरस समाज का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने अपने जीवन में सभी वर्गों को साथ लेकर समाज को एकता का संदेश दिया। बदलते सामाजिक परिवेश पर चिंता जताते हुए उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाने पर जोर दिया।प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल ने कहा कि सेव...