सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त कार्यसमिति बैठक शनिवार को रीगा रोड स्थित एक निजी होटल में हुई। यह बैठक 03 से 05 फरवरी तक चलेगा। इसमें प्रान्त के सभी जिला प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व से घोषित बैठक का शुभारंभ प्रांत टोली बैठक से हुआ। इसमें रविवार को सुबह 9:15 बजे प्रथम सत्र का उद्घाटन संतों की उपस्थिति में होगी। कार्यक्रम में प्रान्त संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रान्त मंत्री रणवीर सिंह, महंत बाल कृष्ण दास, संत भूषण दास, संतोष देशमुख, अरविंद झा, श्याम बाबू सिंह, रंजन कुमार सिंह, अशोक उपाध्याय, चंदन कुमार, गुड्डू गिरी, गोपाल दास, रंजन कुमार सिंह, शिवजी साह उपस्थित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.